Bikaner Live

मतदान सिर्फ़ एक काम नहीं अपितु एक ज़िम्मेदारी है- युवा वोटर कु.दीपशिखा

जैन कन्या महाविधालय की छात्रा युवा वोटर कु.दीपशिखा मोदी पुत्री गौरव मोदी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को अपने दादाजी श्री लक्ष्मीनारायण मोदी के साथ वार्ड स.51 भाग स.99 के पोलिंग बूथ मेजर जेम्स थॉमस विधालय में सुबह 7 बजे सबसे पहला वोट दिया और वे लोकसभा की प्रथम युवा वोटर भी थी, उनकी इस उपलब्धि को बीकानेर एस.पी. तेजस्वनी गौतम मैडम ने प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया ।


वोट देने के बाद दिये इंटरव्यू में दीपशिखा ने बताया कि मतदान सिर्फ़ एक काम नहीं अपितु एक ज़िम्मेदारी है राष्ट्र के प्रति जिसे हम सभी को बहुत उत्साह और समझदारी के साथ निभाना चाहिये । दीपशिखा स्वयं इतनी उत्साहित थी कि प्रथम वोट देने के लिए वह सुबह 6.15 बजे ही पोलिंग बूथ पहुँच गई थी ।



नोखा से दीपशिखा के बड़े दादाजी श्री इन्द्रचंद मोदी ने आशीर्वाद और बधाई दी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!