Bikaner Live

कालूबास से सालासर बालाजी के पैदल दल हुआ रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर हर वर्ष की भांति बड़े उत्साह उमंग के साथ कालूबास श्रीडूंगरगढ़ से सालासर बालाजी श्रद्धालु भक्तों का दल पैदल रवाना हुआ। सालासर पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष रामवतार पाडिया ने बताया कि गाजे बाजे के साथ बाबा का जयकारा लगाते हुए पैदल दल रवाना हुआ।

इस शुभ अवसर पर वार्ड 40 के नागरिकों के अलावा अन्य जन भी साक्षी रहे। सभी पैदल यात्रियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। संघ के उपाध्यक्ष हंसराज आसोपा ने बताया कि संघ में 55 यात्री रवाना हुए।आगे आगे बैंड बाजा फिर बाबा की ध्वजा लिए भक्त गण बाबा का जयकारा लगा रहे थे।पैदल यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पैदल यात्रियों का संघ 23 अप्रैल को सालासर बालाजी धाम पहुंचेगा। कोषाध्यक्ष मनोज पारीक तथा नारायण पारीक ने बताया कि संघ की यह 37 वी फेरी है।पैदल यात्रियों के लिए रास्ते मे अच्छी व्यवस्था संघ द्वारा की गई है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!