Bikaner Live

*रामलला मूर्ति के वितरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम*

बीकानेर में रविवार को रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा द्वारा हर घर राम अभियान के तहत 2100 श्री रामलला मूर्ति के वितरण का कार्यक्रम गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पर्वती भवन में रखा गया है। कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 2100 परिवारों को निशुल्क रामलला मूर्ति का वितरण किया जाएगा।

कल शाम 3:15 बजे रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल पर टोकन वितरित किए जाएंगे। रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा के अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया
की टोकन वितरण के लिए कार्यक्रम स्थल पर सात काउंटर बनाए गए हैं जहां अपनी पहचान बातकर टोकन लेना होगा। रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा के सचिव मणिशंकर छंगाणी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम शाम 4:15 बजे शिव पर्वती भवन में आयोजित होगा।रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा के अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया की धर्मानगर बीकानेर में पहली बार 2100 परिवारों को रामलला मूर्ति के वितरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!