Bikaner Live

*प्रसार द्वारा मनाया जाएगा जनसंपर्क दिवस, राज्य स्तरीय जनसंपर्क पुरस्कारों की होगी घोषणा*

बीकानेर, 20 अप्रैल। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की बीकानेर इकाई द्वारा रविवार को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाया जाएगा। प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) हरि शंकर आचार्य ने बताया कि रविवार सायं 4 बजे सूचना केंद्र परिसर में ‘आज के दौर में जनसंपर्क का महत्त्व’ विषय पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान प्रसार की बीकानेर इकाई के सालाना राज्य स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि गत पांच वर्षों से प्रसार इकाई द्वारा जनसंपर्क सेवाओं में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति श्रेष्ठ जनसंपर्क कर्मी अवार्ड प्रदान किया जाता है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण इस बार सम्मान समारोह चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति के पश्चात आयोजित होगा। वहीं रविवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। आचार्य ने जनसंपर्क दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को जनसंपर्क दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर में जनसंपर्क से जुड़े लोगों द्वारा विभिन्न आयोजन होते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क, सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थान या संगठन के कार्यों को आम जनता का प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रचनात्मक विधा है। वर्तमान में जनसंपर्क हर क्षेत्र से जुड़े संस्थान के लिए जरूरी है। सोशल मीडिया के दौर में इसकी प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!