Bikaner Live

निर्वाचन रिकार्ड के आधार पर हुई संवीक्षा में सामने आए चौकाने वाले तथ्य, निर्दलीय प्रत्याशी गुजराती ने जताया आभार

बीकानेर,20 अप्रैल। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत व विभिन्न चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ लोक सभा चुनाव के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ हुई संवीक्षा बैठक में अनेक चौकाने वाले तथ्य सामने आए। निर्दलीय प्रत्याशियों में आत्मा राम गुजराती वाल्मीकि तथा इंजीनियर गोपीचंद मेघवाल ही शामिल हुए, 9 उम्मीदवारों में 2 प्रमुख पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संवीक्षा बैठक में आत्माराम गुजराती ने लोक सभा चुनाव शांति एवं व्यवस्थित तरीके से करवाने पर जिला व पुलिस प्रशासन चुनाव से जुड़े पर्यवेक्षकों, विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया।

निर्दलीय प्रत्याशी आत्माराम गुजराती वाल्मीकि ने धीरेरा रेलवे स्टेशन पर पांच मत, पूगल व खाजूवाला और बीकानेर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व व पश्चिम विधान सभा क्षेत्र, नोखा सहित लोक सभा क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों पर 20 से 30 प्रतिशत मतदान व कई मतदान केन्द्रों में आशा से अधिक मतदान होने पर उसकी संवीक्षा करवाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने लिखित में ज्ञापन भी जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया। गुजराती ने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!