Bikaner Live

यादें बिनाका गीत माला  कार्यक्रम में  रफीक सागर का होगा सम्मान

बीकानेर। टाउन हॉल में अमन कला केंद्र द्वारा आगामी 28 अप्रैल को शाम 7 बजे टाउन हॉल में मोहम्मद रफी जन्म शताब्दी वर्ष व मशहूर रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी को याद करते हुए रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम यादें बिनाका गीत माला की कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, अमन कला केंद्र अध्यक्ष मो रफीक कादरी ने शनिवार को विज्ञप्ति में बताया की इस अवसर पर पार्श्व गायक संगीतकार रफीक सागर का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस अरविंद मिढ्ढा होंगे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एन डी रंगा करेंगे ,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, सैयद अख्तर अली चूड़ीगर ,यशपाल नागपाल, डॉ मुकेश सिंघल ,मोहम्मद सदीक चौहान ,एम आर मुगल, समुद्र सिंह राठौड़, नेमचंद गहलोत और संजीव एरन होंगे ।अनवर अजमेरी ने बताया की बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार मोहम्मद रफी साहब के साथ-साथ अन्य कलाकारों के गीत प्रस्तुत करेंगे प्रवेश फ्री रहेगा आप सादर आमंत्रित है ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!