Bikaner Live

*जागरूक मतदाता पुरस्कार कल वन्दे मातरम् टीम कार्यालय में*

20/4/2024

बीकानेर शहर में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वंदे मातरम टीम ने एक प्रतियोगिता रखी जिसमे सबसे पहले वोट देने वाले 5 वोटर जिसमे 1नव मतदाता 1 महिला 1सीनियर सिटीजन 1 सामान्य और 1युवा को सम्मानित किए जाने की बात कही गई थी। वन्दे मातरम् टीम के दो मोबाइल नंबर पर पहले 1 घंटे में 370 सेल्फी आई। जिसमे पहले आने वाली 5 सेल्फी आज वन्दे मातरम् टीम कार्यालय में डिटेल चेक करके पुरस्कृत करने के नाम तय किए जिनके नाम इस प्रकार है।

1.मनोज कुमार सिंघला रानी बाजार

2.विमला देवी w/o कस्तूरी लाल

3.मोनिका जी बल्लभ गार्डन

4.फेयरी भाटिया नव मतदाता

5.मालविका पारीक गोगागेट

इनके अलावा 11 प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जा रहे है ये जानकारी वन्दे मातरम् टीम के संयोजक मुकेश जोशी द्वारा दी गई।

आज पुरस्कार चयन समिति की बैठक विजय कोचर की अध्यक्षता में रखी गई।

कल वन्दे मातरम टीम कार्यालय में शाम 5 बजे विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विजय कोचर बीकानेर

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!