
बीकानेर – शिव पार्वती भवन में आयोजित हुआ जिसमे
जय श्री राम के उद्घोष एवं राम भजन के साथ कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने किया। इस दौरान समाजसेवी कन्हैयालाल भाटी, राजकुमार किराडू, राजेश चूरा, पं. बृजेश्वरलाल व्यास एवं गौरव मूंधड़ा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम शौर्य, पराक्रम एवं धैर्य की प्रतिमूर्ति हैं और हम सभी को राम के आदर्शों को हमारे जीवन में अपनाना चाहिए। अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि 2100 परिवारों के आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें टोकन देकर निःशुल्क रामलला की मूर्तियां वितरण की गई। सचिव चंद्रेश पारीक ने बताया कि आगामी समय में हजारों की संख्या में मूर्तियां वितरित करने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अमित पुरोहित ने किया। इस दौरान सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र तँवर, योगेश, मणिशंकर, लोकेशनारायण, रामशंकर, महेश, यादवेंद्र, राम, मोनू, रवि, राहुल, प्रिंस, दिनेश, अमित व विनय बिस्सा मौजूद रहे।
















