Bikaner Live

*585 वा लंगर लगाया श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति*

22 अप्रैल, श्री गंगानगर, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सत्संग भवन में रविवार को 585 वा लंगर लगाया गया। लंगर मे पुलाव व लस्सी का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल,कोर,अनुज मल्होत्रा,पडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक, कमलजीत भुल्लर, नवनीत मलोट, मिकी ,सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजु, यशपाल, पुनम, छिद्र पाल, जस्नकोर, कमलजीत सिंह, विडंग महेंद्र भटेजा, व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी। श्री गुरु अर्जुन दास द्वारा आगामी 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की सभी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

सत्संग भवन में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गुरूजी द्वारा बताया गया कि हनुमान जी कलयुग में जागृत देवता है एवं बड़ी ही जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। हनुमानजी के इन 12 नामों का जो रात में सोने से पहले व सुबह उठने पर अथवा यात्रा प्रारंभ करने से पहले पाठ करता है, उसके सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। वह अपने जीवन में अनेक उपलब्धियां प्राप्त करता है। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है-*
*स्तुति*-*हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।*
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।*
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।
जो माता पिता के चरणों में प्रणाम करता हूं हे सचे हृदय से सेवा करता है उसे किसी मन्दिर मस्जिद में जाने की जरूरत नहीं वो जगह स्वर्ग से भी ऊची हो जाती है वाह देव ईश्वर स्वयं विराजमान रहते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!