Bikaner Live

विश्व पृथ्वी दिवस विशेष….

आज दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में मूक बधिर बालक बालिकाओं द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया। मूक बधिर बालक बालिकाओं ने पर्यावरण को होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक रहना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि पृथ्वी दिवस जागरूकता बढ़ाता है और पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। ये दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ हमारे कितने गहरे संबंध हैं और इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर हमे प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की।

रोहित कुमार ने बताया कि हमारी पृथ्वी सिर्फ इंसानों की नहीं बल्कि कई अन्य जीव जंतुओं का भी घर है। लेकिन हम लोग अपनी कई जरूरतों को पूरा करने के लिए धरती को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।
कार्यक्रम में मूक बधिर छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!