Bikaner Live

श्री बजरंग धोरा धाम में महाआरती के बाद गूंजा जय जय सियाराम


बीकानेर, 23 अप्रैल। श्री बजरंग धोरा धाम में मंगलवार दिनांक 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरा। बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को 751 किलो प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया।
श्री बजरंग धोरा धाम के पंडित ब्रजमोहन दाधीच द्वारा महाआरती की गई।
समिति के सचिव आशीष दाधीच ने बताया कि मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया तथा साय आरती 7:45 बजे की गई। मेले में लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी।
अनुज दाधीच ने कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!