Bikaner Live

मानव सेवा से बड़ा कोई नहीं है पुण्य । मानव सेवा के उद्देश्य से माता की पुण्यतिथि पर असहाए प्रभु जी को कराया भोजन

नोखा उपखंड क्षेत्र में जन अधिकार सेना के बीकानेरजिला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ओझा के द्वारा अपनी माताजी की पुण्यतिथि अनोखे अंदाज में मनाई गई है। जिस तरह आज के जमाने में लोग अपने जन्मदिन मनाते हैं। अपने बुजुर्गो का तिलक्सकार कर रहे हैं। लेकिन इन सब से परे होकर राजेंद्र प्रसाद ओझा ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर अपना घर आश्रम में जाकर वहां पर विराजमान देवतुल्य प्रभु जी को भोजन कराया है। जन अधिकार सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया कि जिस तरह राजेंद्र प्रसाद ओझा ने आज अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर जो सेवा कार्य किया है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। सभी को अपने माता जी पिताजी की पुण्यतिथि पर ऐसे कार्य करने चाहिए। साथ ही अपने जन्मदिन व अन्य खुशी के मौके पर भी ऐसे कार्य करने चाहिए ताकि समाज में एक नया उदाहरण हो और लोग मानव सेवा के प्रति आकर्षित होकर मानव सेवा करें। ताकि कोई गरीब भूखा ना सोए। वही शर्मा ने कहा कि लगातार संगठन के द्वारा सेवा कार्य जारी है। इसी के तहत आज संगठन के जिला प्रभारी के द्वारा अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर यह सेवा कार्य किए गए हैं।सेवा कार्य में प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा रामेश्वर लाल ओझा राधेश्याम ओझा संजय ओझा ऋषभ ओझा अमित ओझा मोहित विकाश सीमा निकिता प्रिया आदि जन उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!