बीकानेर,24 अप्रैल। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई । बैठक में सहायक निदेशक लोक सेवाएं यक्ष चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अपने यहां लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। पोर्टल पर दर्ज प्रकरण यदि निरस्त किया जाना है तो जवाब में कारण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने स्तर पर लॉगिन करें तथा जवाब पढ़ने के बाद ही अपलोड करवाएं। परिवादी की संतुष्टि और गुणवत्तापरक निस्तारण पर विशेष ध्यान दें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रकरणों का रिव्यू करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का आटोएस्केलेशन नहीं हो इसके लिए सभी स्तर पर नियमित लॉगिन हो या सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ,पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित सहित बिजली, निगम, शिक्षा, राजस्व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े।
Related Post
20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ
August 1, 2026
No Comments
Read More »


अवैध हथियार, शराब, वांछित तस्कर और तलवार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार”
August 1, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. नमामी शंकर आचार्य का राजस्थानी लघु कथा संग्रह “उत्तर पातार” बीकानेर में लोकार्पित
August 1, 2026
No Comments
Read More »
सिंथेसिस में नीट-टारगेट-2027 हिन्दी माध्यम रैंकर बैच 3 अगस्त से प्रारम्भ
August 1, 2026
No Comments
Read More »

कार्य-व्यवहार में सज्जनता,शालीनतातथा समता भाव रखें- आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा.
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक
August 1, 2026
No Comments
Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जेट 2026 में एग्रीपॉइंट संस्थान का राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ परिणाम
August 1, 2026
No Comments
Read More »





