Bikaner Live

*मौसम विभाग द्वारा मई में तापमान सामान्य रहने की संभावना*

                 राजस्थान  के 9 जिलों में कल बारिश का अलर्ट:50Km की स्पीड से चल सकती है आंधी, मई के पहले दिन सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आया पारा
मौसम केन्द्र जयपुर ने 3 मई को राजस्थान के कई जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। ये अलर्ट झुंझुनूं, सीकर के अलावा जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं 50KM स्पीड से धूलभरी आंधी चल सकती है, जबकि कुछ जगह ओले गिरने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई है।

मई में तापमान सामान्य रहने की संभावना

मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने बुधवार को मई के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा होने की संभावना जताई है। वहीं दिन और रात का तापमान कुछ जगह सामान्य तो कुछ जगह सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं इस महीने राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की भी संभावना जताई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!