Bikaner Live

नगर स्थापना दिवस पर ‘हरख बीकाणा’ कार्यक्रम 9 को

बीकानेर, 2 मई आखाबीज पर बीआईटीओ और स्मार्ट बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रामपुरिया हवेली स्थित भंवर निवास में ‘हरख बीकाणा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समारोह में संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता सुनील रामपुरिया करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी और मौजीज लोगों के साथ बीकानेर के विकास पर संवाद कार्यक्रम होगा। वहीं केक काटकर स्थापना दिवस का मनाया जाएगा।
इस संवाद में उद्यमी, साहित्यकार, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद् और कलाकारों के साथ युवा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
स्मार्ट बीकानेर के अक्षय आचार्य ने बताया कि 9 मई को दोपहर 2 बजे ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली स्थित भंवर निवास में आयोजित किया जाएगा। डाॅ. श्रीमाली ने बताया कि बीकानेर इंफोरमेंशन टेक्नोलाॅजी आर्गेनाइजेशन बीकानेर स्थापना दिवस पर लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कोराना काल में तकनीक के साथ स्थापना दिवस का सेलिब्रेशन, स्थापत्य कला के साथ सेल्फी कार्यक्रम आदि आयोजित किए गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!