Bikaner Live

चारपाई पर मृत अवस्‍था में मिला युवक, एसपी सहित डॉग स्क्वायड टीम मौक़े पर

बीकानेर: मर्डर या मौत !
बीकानेर । जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के 3 केजेडी में एक युवक की संदिग्‍ध अवस्‍था में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में मर्डर की आशंका भी व्‍यक्त की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम खुद मौके पर पहुंची। उन्‍होंने मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश जारी किए। मौके पर डॉग स्‍क्‍वॉड व एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, खाजूवाला के चक 3 केजेडी निवासी 40 वर्षीय हरविन्‍द्र सिंह आज सुबह चारपाई पर मृत अवस्‍था में मिला। आशंका है कि देर रात उसकी हत्‍या की गई है। घटनास्‍थल का मुआयना करने के लिए पुलिस अधीक्षक के अलावा एएसपी ग्रामीण प्‍यारेलाल शिवरान, खाजूवाला के सीओ विनोद कुमार व थानाप्रभारी बलवंत कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!