Bikaner Live

सीवर लाईन बदलने से बने गढ्ढे दुर्घटना को न्यौता दे रहे है


बीकानेर शहर में सीवर लाईन बदलने वाली एजेंसी लापरवाही से कार्य कर रही है तथा की जाने वाली शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दे रही । रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि मोहन क्वार्टर के सामने बनाये गये चेम्बर में मिटटी का भराव पूरा नहीं करने से गढढे बन गये है जिसमें मोहल्ले के बच्चों व राहगीरों के साथ कभी भी दुघर्टना हो सकती है वहीं दूसरी ओर करणी निवास के पास मिटटी का मलबा उठाया तक नहीं जिससे सड़क मार्ग अवरूद्ध हो रहा है । समिति के पदाधिकारियों ने पार्षद पारस मारू से भी इस बाबत शिकायत की लेकिन एजेंसी के कार्मिकों ने टालमटोल जबाव दिये ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!