Bikaner Live

जयंती की पूर्व संध्या एक शाम ओम बन्ना के नाम भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का होगा आयोजन

बीकानेर। ओम बन्ना सेवा समिति बीकानेर द्वारा ओम बन्ना मंदिर एम.एन.अस्पताल के सामने स्थित ओम बन्ना के धार्मिक स्थान पर दिनांक 4/5/20-24 की शाम को ओम बन्ना की 70 जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या एक शाम ओम बन्ना के नाम का आयोजन होगा। यह भजन संध्या का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा जो रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इस भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे तथा जन्मोत्सव रविवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा।
भजन संध्या कार्यक्रम में सृष्टि सुथार, श्याम मोदी,जेठू राणा, अनीता ,मंगेज कुमार, मनीषा डांसर, फेफाराम सहित आदि कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भामाशाह और भाजपा नेता दीपक पारीक एवं भजन श्याम मोदी का ओम बन्ना सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया जायेगा। यह जानकारी ओम बन्ना सेवा समिति के अध्यक्ष सुरजाराम एवं पदाधिकारी त्रिलोक सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दी है।
पदाधिकारी एनडी रंगा, पूनम मोदी, सुनील दत्त नागल, कमल कान्त सोनी, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, अनिल पाहूजा, सैय्यद अख्तर चूडीगर, मनोज कुमार मोदी, दिलीप कुमार मोदी, प्रेम सिंह चांडी, सूरजभान सिंह, भानु प्रताप सिंह, राहुल भाटी मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी मंदिर पुजारी सूरजाराम ने दी है। मोबाइल नंबर 9024452779

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!