Bikaner Live

*बीकानेर नगर स्थापना पर पतंग महोत्सव मौसम की रही मेहरबानी*
बीकानेर के लोकप्रिय सांसद सपत्नी पतंग बाजी का आनंद लेते हुए
पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर, 10 मई। बीकानेर नगर स्थापना दिवस एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बीकानेर में अल सुबह से ही पतंगबाजी का महोत्सव देखने को मिल रहा था तेज गर्मी के बाद भी भारी गर्मी में भी पतंगबाजी का बीकानेर वास आनंद ले रहे थे और शाम होते-होते इंद्र भगवान की मेहरबानी से मौसम सुहाना हो गया और आम से खास सभी ने

शिव रतन अग्रवाल (बीकाजी)

पतंगबाजी का जमकर लुफ्त उठाया पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं बच्चियों ने भी पतंगबाजी का आनंद लिया !

(पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने आखा तीज के अवसर पर शुक्रवार को पतंगबाजी की। इस दौरान उन्होंने सभी नगर वासियों को नगर स्थापना दिवस, आखा तीज और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर की समृद्ध परंपराएं अपने आप में मिसाल हैं। देशभर में इनकी विशेष पहचान है। इन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान राम जी व्यास, शिव कुमार व्यास, सत्य नारायण व्यास, गोपाल आचार्य, अजय व्यास, महेंद्र रंगा, अमित व्यास, बीडी हर्ष, अशोक मारू, विजेंद्र राठौड़, जितेंद्र श्रीमाली, राजेश सुथार, दिनेश व्यास, गिरिराज व्यास, आत्मा राम व्यास, मुरली व्यास, किशोर पुरोहित, अश्विनी व्यास आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!