Bikaner Live

*बीकानेर में तेज बारिश के साथ गड़े पड़े,मौसम खुशनुमा बना
सड़कों पर जल भराव

बीकानेर/आज दोपहर का वक्त बीतेते ही 4:00 बजे तेज बारिश के साथ बर्फ के गड़े पड़े। बीकानेर संभाग में इस भीषण गर्मी में कहीं ना कहीं इस बरसात ने ठंडक का एहसास करवाया है वंही किसानों के लिए भी इस प्रकार की बरसात होना शुभ संकेत है। हमेशा की तरह भीषण गर्मी और तप्ती हवा लू के लपेटों के बीच बरसात आने से वातावरण खुशनुमा बना। लगातार दो दिन से आंधी एवं बरसात का दौर यहां जारी है लेकिन जिस प्रकार से आज आधे घंटे से भी ऊपर बरसात आई,इस महीने की शुरुआती दौर की सबसे अच्छी बरसात मानी जा रही है। इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए यह बरसात किसी ऐसी एवं कूलर से कम नहीं। भीषण गर्मी में बच्चे बूढ़े जवान सभी अपने घरों में कूलर एसी के नीचे दूबके बैठे थे वहीं बरसात आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल कर मौज मस्ती एवं आनंद उठाने के लिए बाहर निकले,कुछ लोग तालाबों की तरफ तो कुछ लोग स्विमिंग पूल की तरफ रवाना हुए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग साजा भी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार यह बरसात लगभग चार अंगुल के बराबर मानी जा रही है जो अच्छी है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी बरसात की अभी और आशंका जताई गई है। पुराने वृद्ध लोगों के अनुसार इस माह में जब भी भयंकर उमस होती है तो इस प्रकार की बारिश होती ही है! जो लोग ऐसी कुलर का इस्तेमाल नहीं करते उन लोगों के लिए यह बरसात बहुत ज्यादा फायदेमंद रही।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!