बीकानेर, 13 मई आचार्य महानन्द वैदिक यज्ञ समिति द्वारा आज 13 मई 2024 को आचार्य महानन्द वेद पाठ शाला का शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर कर्म काण्ड भास्कर पण्डित जी श्री नथमल जी पुरोहित जी ने अपना आशीर्वाद दिया।
समारोह की शुरुआत गणेश पूजन और अंबिका पूजन से हुई। पूजन पण्डित श्री सुरेश कुमार पुरोहित और पण्डित गोरी शंकर चुरा द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके बाद गुरु जी ने बच्चों को संध्या का पाठ करवाया। यह पाठ हर शाम 6 बजे बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दाऊलाल कल्ला, रविन्द्र आचार्य, शिव कुमार आचार्य, कीशन पुरोहित, नीखील आचार्य, माधव बीस्सा, रोहित आचार्य, वीजय नारायण आचार्य और पवन कुमार जोशी उपस्थित रहे।
आचार्य महानन्द वेद पाठ शाला का शुभारंभ एक सराहनीय पहल है। यह शाला युवा पीढ़ी को वेदों के ज्ञान से परिचित कराने और उनमें संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस शाला में वेदों के सभी चारों वेदों – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का अध्ययन कराया जाएगा। इसके अलावा, वेदों के व्याकरण, ज्योतिष, कर्मकांड और दर्शन जैसे विषयों पर भी शिक्षा दी जाएगी।
यह शाला उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी जो वेदों का अध्ययन करना चाहते हैं। यदि आप भी अपने बच्चों को वेदों का ज्ञान देना चाहते हैं तो उन्हें आचार्य महानन्द वेद पाठ शाला में प्रवेश दिलाएं।















