
बीकानेर में सोमवार दोपहर बाद तेज़ हवा के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह जगह भरे पानी व गन्दगी ने हालात बेपर्दा कर दिए। पुरानी गिन्नानी, मेहरो का मोहल्ला, पब्लिक पार्क, जूनागढ़ रोड, करणी माताजी मंदिर के पास पानी भर गया। सिल्ट भी बाहर आ गई। तेज़ हवा संग थम थम कर हुई बारिश से राहगीरों को मकानों, दुकानों के आगे शरण लेनी पड़ी। जिले में शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी ओले गिरे। कई स्थानों पर सफेद चादर बन गई। मौसम विभाग ने 14 मई तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया था।















