Bikaner Live

चलो जिन दर्शन से निज दर्शन की ओरपार्श्वचन्द्र सूरी बगीची में चैत्यवंदन,स्तुति-स्तवन, विचक्षण संयम शताब्दी दिवस आज


बीकानेर, 27 मई। साध्वीश्री विजयप्रभा, चंदनबाला, भक्तामर प्रसारिका साध्वीश्री मृगावती श्रीजी व प्रभंजना श्रीजी के सान्निध्य में चल रहे ’’चलो जिन दर्शन से निज दर्शन की ओर ’’धर्म जागरण अभियान के तहत सोमवार को गंगाशहर रोड स्थित पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी के मंदिर व उनके सामने स्थित दादाबाड़ी में चैत्यवंदन,स्तुति-स्तवन किया गया। भक्तामर प्रसारिका साध्वी मृगावती श्रीजी के नेतृत्व में नाहटा चौक के भगवान आदिनाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ के के बाद साध्वीवृंद व श्रावक-श्राविकाओं का जत्था देव, गुरु व धर्म के नारे लगाते हुए गंगाशहर रोड स्थित पार्श्वचन्द्र सूरी गच्छ बगीची में मूलनायक भगवान आदिनाथ व भगवान महावीर स्वामी व स्थित ऋद्विसार दादाबाड़ी में चैत्यवंदन,स्तुति-स्तवन, मंत्रोच्चारण व भजनों तथा गुरु इकतीसा के पाठ के साथ किया गया।
साध्वीश्री विचक्षणश्रीजी के संयम शताब्दी दिवस मंगलवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे सुबह नौ बजे से दस बजे तक सामूहिक सामयिक,कासना, आयम्बिल, निवि आदि तपस्याओं व जप, तप के साथ मनाया जाएगा। श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि विरल विभूति, समता मूर्ति, जैन कोकिला 20 वीं सदी की महान साध्वीश्री विचक्षण श्रीजी के आचरण में आगम तथा सद्गुणों में समागम था। उन्होंने कैंसर जैसी महाव्याधि में तीन वर्ष में जिन्होंने तीन दवा की गोली नहीं ली, पर वेदना को समभाव पूर्वक सहन किया ’’शरीर अपना काम करता है, हम अपना काम करते है’’। समारोह में सामयिक मंडल, विचक्षण महिला मंडल, जिनेश्वर युवक परिषद व ज्ञान वाटिका के बच्चों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!