
जिले की अलग अलग थाना पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ सहित जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाएं गये विशेष अभियान में बीछवाल,नयाशहर,जामसर,हदां,पांचू,नापासर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दस जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल है। जिनसे 25.400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भी बरामद किया है। बीछवाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। जिससे 4 किलोग्राम डोडा पोस्त डण्ठल जब्त किया है। थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया गया कि पकड़ा गया आरोपी पजाबाहुसनेर निवासी 32 साल का जगदेव सिंह है। इसको पकडऩे वाली टीम में कानि रामनिवासी,पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह,बलवीर सिंह शामिल रहे। नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक जने को पकड़कर उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि भाटों के बास में उपनिरीक्षक राकेश गोदारा ने रेड देकर 36 वर्षीय श्रवण कुमार राव को पकड़ा है। गोदारा के सााि कानि कृष्ण,भवानी सिंह,रामकिशन शामिल रहे। हदां थाना पुलिस ने अवैध पदार्थ पदार्थ के साथ भंटिडा निवासी 34 साल के गुरतेज सिंह को पकड़ा है। थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि गुरतेज सिंह से 5 किग्रा अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर पांचू थाना पुलिस टीम ने 600 ग्राम डोडा पोस्त सहित जयसिंहदेसर मगरा निवासी 40 वर्षीय देवीलाल विश्नोई को दौराने गश्त जम्भेश्वर होटल के पास पकड़ा। थानाधिकारी रामकेश मीणा के साथ इस कार्रवाई में हैड कानि रामनिवास,कानि रामेश्वरलाल,बलवान,अगराराम,लीलाराम,सीताराम शामिल रहे। आरोपी को देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत के सुपुर्द कर दिया गया। नापासर थाना पुलिस टीम ने डोडा पोस्त चुरा सहित एक जने को पकड़ा है। थानाधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी बिग्गाबास रामसरा हाल खाटू श्याम मंदिर के पास जयपुर रोड निवासी 26 साल के रामरख जाट को गश्त के दौरान जयपुर जोधपुर बाइपास पर हिम्मतासर रोही में गिरफ्तार किया हे। पकडऩे वाली टीम में कानि वीरेन्द्र सिंह,प्रदीप कुमार,हडमानाराम शामिल रहे। पकड़े गये आरोपी से तीन किलों पांच सौ पचास ग्राम डोडा पोस्त का चुरा भी जब्त किया है। वहीं जामसर थाना पुलिस ने 12 किलो डोडा पोस्त जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में बी पी पेट्रोल पंप के पास मुक्तसर पंजाब निवासी बलविन्द्र सिंह,श्रीमति रानी,परमजीत कौर,गुरमीर कौर,बलजीत कौर को हैड कानि नरेश कुमार,विजय कुमार,कानि रामनिवास,दिलावर,लालचंद,श्रीमति रानी ने पकड़ा है।नोखा थाने पर 100g MD भी जप्त किए हैं।साथ ही थाना खाजूवाला में एक टायर पंक्चर ठीक करने वाली दुकान से भी डोडा पोस्ट बेचना पाया गया जिसमें प्रकरण तो दर्ज किया ही साथ ही नगरपालिका के साथ मिलकर इस दुकान को भी सीज़ करवाया गया है।

कोटगेट थाना ने 16 जनों तो मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार
बीकानेर। सरकार की सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाएं गये एरिया डोमिनेन्स कार्रवाई के तहत कोटगेट व एमपी थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों में 26 जनों को धरदबोचा है। इनमें एनडीपीएस एक्ट,शांति भंग,चालानशुदा,आदतन आरोपी व वांछित अपराधी शामिल है। जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है तो इसी एक्ट में 7 चालानशुदा अपराधियों की डोजियर खोली गई है। वहीं भरण पोषण के 12 गिरफ्तारी वारंटों में वांछित मो अयूब व तीन वारंटों में वांछित पप्पू तंवर को पकड़ा है। एक दिवसीस अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित पांच टीमों में 25 पुलिस अधिकारी व जवानों द्वारा 20 स्थानों पर दबिश देकर 16 जनों को पकड़ा है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
टीम ने नायकों के मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय योगेश नायक,26 वर्षीय विकास नायक,22 वर्षीय प्रेम नायक,28 वर्षीय श्यामलाल नायक,19 वर्षीय कैलाश नायक,33 वर्षीय विनोद नायक,32 वर्षीय धन्नाराम नायक,25 वर्षीय राजू नायक,ब्रान्दाबास निवासी 24 वर्षीय शंभू खांन,गोगागेट क्षेत्र 24 वर्षीय निवासी आकाश पंडित,बड़ी गुवाड़ निवासी 22 वर्षीय मुकेश वाल्मिकी,बागीनाड़ा निवासी 28 वर्षीय मुर्शरफ समेजा,गुलजार बस्ती निवासी 51 वषी्रय मो अयूब,गोगागेट वाल्मिकी निवासी 26 वर्षीय अंकुर जावा,चौतीना कुंआ निवासी 50 वर्षीय पप्पू तंवर को गिरफ्तार किया है।
मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने 10 जनों को पकड़ा
उधर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर 2 जनों को पकड़ा। तो 2 जनों की डोजियर खोली। अभियान के तहत शांति भंग करने पर 8 गैरसायलान को धारा 151 सी आरपीसी में गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित तीन टीमों में 20 पुलिस अधिकारी व जवानों ने 20 स्थानों पर दबिश देकर दस को पकड़ा। पकड़े गये आरोपियों में चुंगी चौकी गजनेर रोड निवासी 23 वर्षीय विशाल विश्नोई,खींदासर निवासी 54 वर्षीय देवीलाल विश्नोई,बड़ा बाजार निवासी 29 वर्षीय सौरभ मोदी,सूर्य कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय दीपक भामा,नत्थूसर गेट बाहर निवासी 26 वर्षीय निवासी अजय सेवग,बंगलानगर निवासी 28 वर्षीय निवासी रामस्वरूप जाट,सूडसर निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश जाट,बंगला नगर निवासी 22 वर्षीय चन्द्रप्रकाश जाट,जीवननाथ बगेची निवासी 25 वर्षीय पवन विश्नोई,चुंगी चौकी निवासी 22 वर्षीय आनंद चौधरी को गिरफ्तार किया है।














