Bikaner Live

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पेड़ पौधे पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

नोखा उपखंड क्षेत्र में सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए गए। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे राजस्थान भर में संगठन के प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ओझा के निर्देश अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं इसी के तहत आज नोखा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए गए हैं। जिसमें विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाए गए हैं नीम पीपल बरकत आदि विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाए गए हैं। जिस तरह मौसम में परिवर्तन हो रहा है। और भीषण गर्मी का दौड़ जारी है। इसमें कहीं ना कहीं पर्यावरण की अहम भूमिका है। जिस तरह आम लोगों के द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। और पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है। जिससे वातावरण में प्रदूषण फैल चुका है। जिसके तहत विभिन्न तरह के विनाश के कार्य हो रहे हैं। इसी को देखते हुए पूरे राजस्थान भारतवर्ष में हरे सोने की क्रांति लाने के उद्देश्य से पेड़ पौधे लगाए गए हैं। और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा जिला सचिव अशोक पंचारिया गंगा गौशाला मंत्री कमल डागा मनफुल शर्मा मुकेश मेघवाल किशन सिंह राठौड़ रूपाराम मेघवाल राजूराम सियाग रामस्वरूप सारण यह मौजूद रहे

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!