Bikaner Live

समाजसेवी व माइन्स मालिक चन्द्र कुमार कोचर का निधन

बीकानेर, 5 जून। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ से सम्बद्ध आत्मानंद महासभा के अध्यक्ष, कोचर पंचायती ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष, बीकानेर माइन्स एसोसिएशन के संरक्षक, समाज सेवी व माइन्स व्यवसाई चन्द्र कुमार कोचर का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। बुधवार को ही उनके पार्थिव देह की अंत्येष्टि गोगागेट (बीकानेर) के बाहर स्थित जैन समाज मोक्षधाम में की गई। बड़ी संख्या में जैन-अजैन, माइन्स व अन्य व्यवसाय व उद्योगों से जुड़े गणमान्य लोगों ने कोचर की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

सुश्रावक चन्द्र कुमार कोचर के पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र दिनेश, छोटे पुत्र कॉडियोलॉजिस्ट (अमेरीका) डॉ. जिनेश कोचर, पौत्र जलज, नील व ऋषभ ने दी। तपागच्छ संघ से जुड़े वरिष्ठ श्रावक शांति लाल कोचर ने बताया कि स्वर्गीय चन्द्र कुमार कोचर 78 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, तीन पौत्र व एक पौत्री के परिवार को छोड़ गए है। कोचर ने समाज के उत्थान के लिए अनेक अनुकरणीय कार्य किए। हाल ही अपने घर के नीचे आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ का शुरू की। उन्होंने अपनी शादी की 50 वीं वर्ष गांठ पर बीते वर्ष अनेक श्रावक-श्राविकाओं को कच्छ-भुज व गुजरात के जैन मंदिरों दर्शन करवाए। साधार्मिक फंड में भी उनका अनुकरणीय योगदान था।

उनके पुत्र दिनेश व डॉ.जिनेश ने बताया कि हृदय की नलियों के ब्लॉक होने पर उन्हें जयपुर के इंटरनल अस्पताल में भर्ती करवाकर 3 जून को स्टंट लगवाया था। उसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तथा फेफड़ा, किड्नी ने भी कम काम करना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह उनका स्वर्गवास हो गया।


सुश्रावक चन्द्र कुमार कोचर की अंत्येष्टि में जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के पूर्व अध्यक्ष, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, आत्मानंद जैन महासभा के सचिव लीलम सिपानी, स्टेट बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक निहाल कोचर, डॉ.धनपत कोचर, डॉ.हनुमान कस्वां, अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष अनंतवीर जैन, सी.ए.एसोसिएशन के अध्यक्ष माणक कोचर, साधुमार्गी जैन युवक संघ के अमित डागा, वीरेन्द्र अभाणी, शांत क्रांत संघ के संजय सांड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर, फाइनेन्स एसोसिशन के अध्यक्ष नवीन डागा, उनके साथ मोहन लाल व्यास, डॉ.लखपत राय ब्यास, पंडित राजेन्द्र किराडू, दिनेश जोशी, अखिल भारतीय मूर्ति पूजक महासंघ के अध्यक्ष संजय कोचर, विजय चंद बांठिया, सुरेन्द्र बद्धाणी, कुणाल कोचर सहित जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ, तपागच्छ, पार्श्वचन्द्र गच्छ, तेरापंथ, साधुमार्गी जैन संघ, शांत क्रांत संघ, माइन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!