
बीकानेर, 19 जून। महात्मा लाली बाई मोहल्ला विकास समिति द्वारा 30 जून से 7 जुलाई तक श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन महात्मा लाली बाई पार्क जिया भवन में किया जाएगा। कथा का वाचन मारुनायक व्यास पीठासीन पंडित कुमार दत्त व्यास द्वारा किया जाएगा।
बुधवार को सरस्वती माता मंदिर प्रांगण में इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी उदय कुमार व्यास ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ कथा वाचक डॉ. गोपाल नारायण व्यास, उद्योगपति राजेश चूरा और कमल कल्ला बतौर अतिथि मौजूद रहे।
डॉ. व्यास ने श्री मद्भभागवत का महत्त्व बताया और कहा कि इसके श्रवण मात्र से जन्मों के पाप और कष्ट दूर होते हैं।
कथा व्यास पंडित कुमार दत्त व्यास ने बताया कि कथा प्रतिदिन प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक होगी। पहले दिन प्रातः सवा दस बजे सरस्वती माता मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान बृज रतन बोहरा, भगवान दास व्यास, किशन कुमार व्यास, मनोज छंगाणी, योगेंद्र रंगा, लाली व्यास, राजेश पुरोहित, अश्विनी व्यास, शिव जोशी, लाली ओझा, राजीव नयन, विशंभर जोशी, राजा, मदन, मनीष, आयुष, हर्षवर्धन और पुनीत आदि उपस्थित थे।














