Bikaner Live

सूडसर गांव के मोदी सदन में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।

सूडसर गांव के मोदी सदन में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सोमवार को कथा के तीसरे दिन कथावाचक संत मोहन महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यासपीठाधीश्वर ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। आयोजन समिति के विनोद मोदी ने बताया कि रविवार शाम को कथास्थल पर खाटू श्याम जी महाराज का जागरण आयोजित हुआ। जागरण में भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!