Bikaner Live

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, पौधे लगाए और संरक्षण की दिलाई शपथ


बीकानेर, 12 जुलाई। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील कुमार बोड़ा ने शुक्रवार को कोलायत ब्लॉक के अंतिम छोर आईदान राम की ढाणी के विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाणेका गांव में पौधारोपण किया और शिक्षकों-विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सघन पौधारोपण महाभियान के बारे में बताया। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इनकी देखभाल की शपथ दिलाई। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हदां का निरीक्षण किया। यहां मिड डे मील आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। नामांकन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही औचक निरीक्षण का क्रम शुरू कर दिया गया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!