Bikaner Live

सावन के रंग सखियों के संग उत्सव…सुमन जेवरिया बनी नृत्य क्वीन….

बीकानेर @ होटल कृष्णंगन में शनिवार को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें नृत्य में सुमन जेवरिया,वेशभूषा में जय श्री खत्री, खेल प्रतियोगितामें सुरमा खटोड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस दौरान विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजक विमला बिश्नोई ने बताया भारतीय संस्कृति को संरक्षित और प्रचारित करने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है सैकड़ो महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया । सुमन जेवरिया बीकानेर की बेहतरीन गायिका भी है गायिका के क्षेत्र में इनको बहुत बार पुरस्कार व सम्मान मिल चुका है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!