Bikaner Live

जिला स्तरीय उत्सव में जिले के नवचयनित 235 कार्मिकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव शुक्रवार को



बीकानेर,1 अक्टूबर।  मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से रवींद्र रंगमंच पर आयोजित होगा।

उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा विभिन्न विभागों में नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रवींद्र रंगमंच पर किया जाएगा।

जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना छींपा एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बिरमाराम को सहायक नोडल आधिकारिक नियुक्त किया गया है। रोजगार उत्सव के लिए नोडल विभाग पशुपालन विभाग को बनाया गया है। जिला कलेक्टर ने सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!