बीकानेर,1 अक्टूबर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (अनुजा निगम) द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत 7 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक श्री एल.डी. पंवार ने बताया कि नगरीय निकाय संस्थानों के माध्यम से नगर निगम तथा नगर पालिका देशनोक, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, नापासर एवं लूणकरणसर में योजना के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के आवेदन-पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्ण करवाए जाएंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को भिजवाए जाएंगे।
योजना के तहत आवेदन करने वाला व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक पर किसी बैंक अथवा सरकार का ऋण बकाया नहीं होना चाहिए। योजना के तहत अधिकतम 50 हजार रुपए तक की अनुदान राशि स्वीकृत की जाएगी। योजना के लिए वार्षिक आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय में भी 7 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। इच्छुक पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Related Post
जिला बालिका क्रिकेट: राज्य स्तरीय चयन में धांधली का आरोप, निदेशक को दी शिकायत; निष्पक्ष जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »

46 वर्षों से अनवरत सेवा: आशापुरा धाम में 19 से 22 अक्टूबर तक लगेगा विशाल भंडारा
October 1, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
October 1, 2026
No Comments
Read More »

वल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे नाले की समस्या जानने पहुंचे निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी
October 1, 2026
No Comments
Read More »
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्मरणसभा का आयोजन
October 1, 2026
No Comments
Read More »

पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा, रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर जुटेंगे कार्यकर्ता
October 1, 2026
No Comments
Read More »

विप्र फाउंडेशन जॉन 1b महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
October 1, 2026
No Comments
Read More »
’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार ’’ विषय पर ओपन बुक परीक्षा के पंजीयन
की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक
October 1, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर के दमित गहलोत का मिलावटखोरों के खिलाफ आठ दिनों से अनशन जारी, 700 किमी पैदल चल पहुंचे दिल्ली
October 1, 2026
No Comments
Read More »
गंगाशहर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद
October 1, 2026
No Comments
Read More »



