Bikaner Live

बीकानेर मंडल में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल सहित अधिकारियों, रेलकर्मियों एवं संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक श्रमदान

बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर पर स्वच्छता पखवाड़ा -2026 के अंतर्गत, 01 अक्टूबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
बीकानेर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने सड़क मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौधरी, शाखा अधिकारीगण, रेलकर्मी तथा संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए सड़क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रेलकर्मियों के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर रेलवे परिसर का निर्माण किया जा सकता है।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बीकानेर मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन से भी अपील की गई कि वे रेलवे परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी सहित शाखा अधिकारीगण, रेल कर्मचारी एवं संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से चल रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!