Bikaner Live

समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन सर्वधर्म प्रार्थना एवं अन्य गतिविधियों का होगा आयोजन



बीकानेर, 1 अक्टूबर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान समाज के वंचित, गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, वयोवृद्ध, महिलाओं, बच्चों तथा विशेष योग्यजनों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और सामाजिक कुरीतियों-बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज और नशाखोरी के विरुद्ध जनचेतना जागृत करना है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि इस कड़ी में दूसरे 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गांधी पार्क में प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा और स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्रावासों में स्वच्छता अभियान, अस्पृश्यता निवारण पर गोष्ठी तथा बस्तियों में बिजली-पानी की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!