Bikaner Live

आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर 22 अक्टूबर से



बीकानेर,1 अक्टूबर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 22, 23 एवं 24 अक्टूबर को एससी आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कार्यक्रम के अनुसार 22 अक्टूबर को भरुपावा, 23 अक्टूबर को गीगासर तथा 24 अक्टूबर को पेमासर में शिविर आयोजित होगा। शिविर में आने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार एवं औषधियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

शिविर के सुचारू संचालन के लिए संविदा चिकित्सक डॉ. पवन कुमार शर्मा को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। शल्य तंत्र विभाग के डॉ. सुनील एवं डॉ. वैशाख तथा श्री तिलक राज शर्मा भी शिविर में सेवाएं प्रदान करेंगे।  शिविर स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा प्रहरी की तैनाती भी रहेगी।

इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक औषधियों का लाभ भी मिलेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!