सितंबर-2026 में कुल शिकायतों में 24.1 प्रतिशत की कमी, कोच मेंटेनेंस संबंधी शिकायतें 52.4 प्रतिशत घटीं
बीकानेर मंडल पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं यात्रा के दौरान कोच संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में निरंतर प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।
इसी का परिणाम है कि सितंबर-2026 में मैकेनिकल (C&W) विभाग से संबंधित रेल मदद शिकायतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
मण्डल पर सितंबर-2026 में मैकेनिकल (C&W) विभाग से संबंधित रेल मदद की कुल 412 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि सितंबर-2025 में 543 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रकार सितंबर-2025 की तुलना में शिकायतों में 24.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
*कोच मेंटेनेंस संबंधी शिकायतों में 52.4 प्रतिशत की कमी*
कोच मेंटेनेंस संबंधी शिकायतें सितंबर-2026 में घटकर 69 रह गईं, जबकि सितंबर-2025 में इनकी संख्या 145 थी।
इस प्रकार सितंबर-2025 की तुलना में शिकायतों में 52.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। यह निवारक अनुरक्षण, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं कमियों के समयबद्ध निराकरण के परिणामस्वरूप यात्री सुविधाओं में हुए सुधार को दर्शाता है।
*कोच स्वच्छता संबंधी शिकायतों में भी कमी*
सितंबर-2026 में कोच स्वच्छता संबंधी 188 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि सितंबर-2025 में 244 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रकार सितंबर-2025 की तुलना में 23.0 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कोचों में स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं OBHS ( ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस) गतिविधियों के बेहतर पर्यवेक्षण से इसमें सुधार हुआ है।
*बेडरोल संबंधी शिकायतें भी घटीं*
बेडरोल संबंधी शिकायतें सितंबर-2026 में 87 रहीं, जबकि सितंबर-2025 में 92 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रकार सितंबर-2025 की तुलना में 5.4 प्रतिशत तथा प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
*जल उपलब्धता संबंधी शिकायतों में 28.3 प्रतिशत की कमी*
कोचों में जल उपलब्धता एवं एयर लॉक संबंधी शिकायतें सितंबर-2026 में 33 रहीं, जबकि सितंबर-2025 में 46 शिकायतें थीं। इस प्रकार सितंबर-2025 की तुलना में 28.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
मैकेनिकल (C&W) विभाग द्वारा कोचों के अनुरक्षण, स्वच्छता, बेडरोल एवं जल उपलब्धता जैसी यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप सितंबर-2026 में विभिन्न श्रेणियों में रेल मदद शिकायतों में कमी दर्ज की गई है।
बीकानेर मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने, कोच अनुरक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा यात्रियों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण एवं फील्ड-लेवल मॉनिटरिंग को निरंतर जारी रखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु बीकानेर मंडल प्रतिबद्ध है।
Related Post
जिला बालिका क्रिकेट: राज्य स्तरीय चयन में धांधली का आरोप, निदेशक को दी शिकायत; निष्पक्ष जांच की मांग
October 1, 2026
No Comments
Read More »

46 वर्षों से अनवरत सेवा: आशापुरा धाम में 19 से 22 अक्टूबर तक लगेगा विशाल भंडारा
October 1, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
October 1, 2026
No Comments
Read More »

वल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे नाले की समस्या जानने पहुंचे निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी
October 1, 2026
No Comments
Read More »
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्मरणसभा का आयोजन
October 1, 2026
No Comments
Read More »

पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा, रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर जुटेंगे कार्यकर्ता
October 1, 2026
No Comments
Read More »

विप्र फाउंडेशन जॉन 1b महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
October 1, 2026
No Comments
Read More »
’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार ’’ विषय पर ओपन बुक परीक्षा के पंजीयन
की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक
October 1, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर के दमित गहलोत का मिलावटखोरों के खिलाफ आठ दिनों से अनशन जारी, 700 किमी पैदल चल पहुंचे दिल्ली
October 1, 2026
No Comments
Read More »
गंगाशहर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 358 ग्राम अवैध अफीम बरामद
October 1, 2026
No Comments
Read More »



