Bikaner Live

देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने दिखाई बहादुरी
फायरिंग कर 2 वान्टेड बदमाशों को दबोचा

चूरू से एक गाड़ी लेकर फरार हुए दो युवकों को बीकानेर पुलिस ने देशनोक में दबोच लिया। ये युवक एक गाड़ी लेकर फरार हुए थे और पुलिस जगह-जगह रोकने की कोशिश में नाकाम रही, आखिरकार देशनोक में फायरिंग करके इन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक इस समय देशनोक थाने में है और आला पुलिस अधिकारी सख्ती के साथ पूछताछ कर रहे हैं।

यह कार थी

चूरू से तीन युवक एक गाड़ी लेकर भागे थे। चूरू एसपी की स्पेशल टीम डीएसटी ने इनको रोकने का प्रयास किया लेकिन ये भागने में सफल हो गए। चूरू डीएसटी ने इसकी सूचना बीकानेर डीएसटी टीम को दी। जहां से बीछवाल पुलिस ने इनका पीछा किया। फिर भी ये पकड़ में नहीं आये। ये भागते हुए देशनोक तक आ गए। यहां देशनोक पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। यहां निकले तो देशनोक पुलिस ने भी इनका पीछा किया। देशनोक से भी ये निकल जाते लेकिन आवारा पशुओं के कारण कार को भगा नहीं सके। सदर बाजार में आवारा पशुओं के कारण रुकना पड़ा, तब तक देशनोक पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये लोग भागते उससे पहले ही थानाधिकारी संजय सिंह ने फायरिंग कर दी। तब सहमे हुए दोनों बदमाश कार से बाहर निकले। इसके बाद इन्हें दबोच लिया गया।

सुबह की है घटना

ये घटनाक्रम शुक्रवार देर रात शुरू हुआ और शनिवार तड़के चार बजे तक चला। उसी समय फायरिंग हुई और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा नहीं किया। दोपहर बाद पुलिस ने इसे सार्वजनिक किया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में एक गणेशाराम पुत्र भैराराम चंपासर फलौदी का रहने वाला है। दूसरा नोखा के पांचू थाना क्षेत्र के भादला गांव का राजूराम पुत्र रामलाल जाट है।


देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने दिखाई बहादुरी
पुलिस ने फायरिंग कर 2 वान्टेड बदमाशों को दबोचा
बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की
थानाधिकारी संजय सिंह ने की बदमाशो पर फायरिंग भी
गणेश चम्पाराम और राजूराम को गाड़ी के साथ दबोचा
चूरू DST से मिली थी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post