Bikaner Live

आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी ने मंगलाचरण से किया रक्त जांच मशीन सुगनीदेवी, जैसराज बैद अस्पताल में शुभारंभ

बीकानेर, 23 सितम्बर । जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सर्वमंगलमय वर्षावास-2024 (चातुर्मास) श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास भू-सौजन्य से बीकानेर मातृ मंगल प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सुगनीदेवी जेसराज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में सोमवार को रक्त के 90 तरह की त्वरित व गुणवता पूर्व जांचों के लिए करीब 6 लाख रुपए की लागत की आधुनिक मशीन प्रदान की गई।
आचार्यश्री ने नवकार महामंत्र जाप कर, मंगलाचरण व मंगलपाठ से रक्त जांच की मशीन को रोगियों की सेवा के लिए शुरू करवाया। आचार्यश्री ने इस अवसर पर श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, सचिव चन्द्र सिंह पारख, उद्योगपति गणेश बोथरा, अस्पताल संचालन समिति के उपाध्यक्ष राहुल कोचर, सदस्य समाज सेवी सुशील बैद, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा, वरिष्ठ सी.ए. राजेन्द्र लूणिया,अस्पताल के चिकित्कों, स्टॉफ व अस्पताल के प्रबंधक मनीष बोथरा ने आचार्यश्री व मुनिवृंद से आशीर्वाद लिया।
समाज सेवी सुशील बैद ने बताया कि पूर्ण रूप् से एटोमिटिक कम्प्यूटराइज्ड बॉयोकेमेस्ट्री की ’मशीन में 200 तरह की रक्त जांच की जा सकेगी इनमें एक साथ 90 जांच गति व गुणवता के साथ हो सकेगी। इससे पूर्व साधुमार्गी जैन संघ की ओर से भ्ज्ञी रक्त जांच की एक मशीन भेंट की गई। अस्पताल निष्काम सेवा भावना से रोगियों के बेहतर ईलाज व सुविधा के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंधक मनीष बोथरा ने अस्पताल व्यवस्था कमेटी, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।

मुनिश्री सत्व रत्न सागर के तप अनुमोदनार्थ
तप अभिनंदन महामहोत्सव 26 से 29 सितम्बर तक

बीकानेर, 23 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिनपीयूष सागर सूरीश्वरजी के शिष्य नूतन मुनि सत्वरत्न सागर म.सा. के मास खमण (एक माह) की तप आधराना के अनुमोदनार्थ 26 से 29 सितम्बर तक श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ’’तपाअभिनंदन महामहोत्सव’’ आयोजित किया जाएगा।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि 26 सितम्बर गुरुवार को सुबह पौने सात बजे नाहटा चौक के श्री शांतिनाथ जिनालय में श्री शांतिधारा अभिषेक, 27 सितम्बर को सुबह पौने सात बजे नाहटा चौक के श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय में ’’श्री नमिऊण अभिषेक’, 28 सितम्बर को नाहटा चौक के भगवान आदिनाथ जिनालय में पौने सात बजे श्री भक्तामर अभिषेक, दोपहर ढाई बजे रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज क उपासरे में बीकानेर के सभी श्राविका मंडल की ओर से सांझी महोत्सव, रविवार 29 सितम्बर को ढढ्ढा चौक से भव्य तप रथयात्रा सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर विभिन्न स्थलों पर होते हुए वापस आरंभिक स्थल पहुंचेगी। जहां आचार्यश्री, मुनिवृंद, साध्वीश्री विजय प्रभा, श्री प्रभजनाश्री आदिठाणा के सान्निध्य में तपाभिनंदन सभा का आयोजन होगा।

सूरत व देश के विभिन्न इलाकों से आए श्रावकों का अभिनंदन

आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में सोमवार को ढढ्ढा चौक के प्रवचन स्थल पर सूरत सहित देश के विभिन्न इलाकों से आए श्रावकों भोपाल के अरिहंत गोठी, श्रीमती शुभा गोठी, सूरत के विनोद जैन, छतीसगढ़ के गौत्तम चंद राय सोनी, दीपचंद राय सोनी, कमलेशराय सोनी, मदन बोथरा, महेश डोसी का अभिनंदन श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, वरिष्ठ श्रावक महेन्द्र बरड़िया व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा, सामयिक मंडल की श्रीमती संतोष नाहटा ने किया। वहीं संघ पूजा का लाभ ललित कुमार यति परिवार ने लिया।

साध्वीवृंद के दर्शन वंदन
आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, उपाध्यक्ष मनीष बोथरा, संयुक्त सचिव धीरज बरड़िया, कार्यकारिणी सदस्य वस्तुपाल पारख ने जोधपुर में साध्वीश्री मंजूला श्रीजी, पाली में बीकानेर के मुनि चन्द्रप्रभ व ललित प्रभ सागर जी, पाली में साध्वीश्री चंदनबाला व नागौर में साध्वीश्री मृगावतीश्रीजी आदि ठाणा के रविवार व सोमवार को दर्शन वंदन किए तथा बीकानेर प्रवास के दौरान हुई भूलों व कमियों के लिए क्षमायाचना की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!