Bikaner Live

*बीकानेर मिलिट्री स्टेशन 24 नवंबर को डीडवाना में करवाएगा पूर्व सैनिकों रैली*
सोशल मीडिया फाइल फोटो

बीकानेर, 24 सितंबर। बीकानेर मिलिट्री स्टेशन के द्वारा डीडवाना में 24 नवम्बर को पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में बीकानेर मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों तथा डीडवाना-कुचामन जिला प्रशासन की बैठक मंगलवार को डीडवाना-कुचामन में हुई। बैठक में डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर बालमुकुन्द असावा ने बीकानेर मिलिट्री स्टेशन के ब्रिगेडियर अतुल बहुगुणा से रैली के संबंध में विचार विमर्श किया। जिला कलक्टर ने रैली के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए।
बीकानेर मिलिट्री स्टेशन के ब्रिगेडियर अतुल बहुगुणा ने रैली के तैयारियों की जानकरी दी। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर प्रदीप कुमार, नगर परिषद आयुक्त झब्बर सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई, उपखण्ड अधिकरी विकास मोहन भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र सिंह मौजूद रहें।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!