Bikaner Live

सिद्धि कुमारी जी ने कीअनेक कार्यक्रमों में शिरकत
बंगाली मंदिर संस्था व हनुमान नगर विकास मंच द्वारा विधायक सिद्धि कुमारी का अभिनंदन

*सिद्धि कुमारी जी ने कीअनेक कार्यक्रमों में शिरकत*



बंगाली मंदिर संस्था व हनुमान नगर विकास मंच द्वारा विधायक सिद्धि कुमारी का अभिनंदन।



जयपुर रोड स्थि त श्री शक्तिपीठ में पूर्ति प्राणप्रतिष्ठा व कलश यात्रा और पुरानी गिन्नानी में चल रही भागवत कथा में कथा श्रवण किया



बीकानेर रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में नवरात्रा में चल रही दुर्गा पूजा में आज विधायक सिद्धि कुमारी ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की व देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की इस अवसर सिद्धि कुमारी ने संस्था द्वारा चल रही स्कूल को देखा और उसके रख रखाव के लिए विधायक निधि से कार्य करवाने की बात कही बंगाली समाज से जुड़े आयोजको ने विधायक सिद्धि कुमारी का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर विधायक का अभिनंदन किया व बंगाली समाज की पुस्तिका का विमोचन किया गया उसके पश्चात आज हनुमान नगर कॉलोनी घड़सीसर रोड पर हनुमान नगर विकास मंच द्वारा कॉलोनी ने बरसो पुरानी पानी की संमस्या से निजात दिलवाकर कुआं निर्माण की स्वीकृत करने पर  विधायक सिद्धि कुमारी के सम्मान में कार्यक्रम रखा जिसमे विधायक सिद्धि कुमारी, महामंत्री मोहन सुराणा, प्रवक्ता मनीष सोनी,पार्षद भंवरलाल साहू,उस्मान अली का पुष्प गुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने हनुमान नगर में विधायक निधि से सड़क निर्माण की घोषणा व हर मूलभूत सुविधाओं के लिये प्रयास कर विकास करवाने की बात कही और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा घड़सीसर आदर्श विद्या मंदिर से गंगाशहर बस स्टैंड तक की सड़क निर्माण कार्य जल्द करवाने की बात कही इस अवसर पर हनुमान नगर विकास मंच के अध्यक्ष श्रवण सोनी, उपाध्यक्ष पवन शर्मा,मुकेश मीणा, बुधराम मारू, मनीराम सियाग, खिलाड़ी राम मीणा, धनराज, माणक, मनोज, मदन, इंद्र, महेंद्र उपस्थित रहे। इसके बाद जयपुर रोड स्थित श्री शक्ति पीठ में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा व कलश यात्रा में शामिल हुए जंहा सिद्धि कुमारी जी का महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

इसके बाद पुरानी गिन्नानी में गोसेवार्थ चल रही भागवत कथा में कथा श्रवण किया यंहा पर सिद्धि बाईसा का महिलाओं ने स्वागत किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post