Bikaner Live

खेल स्टेडियम हेतु गांव के पास ही रोड़ के सटती बेशकीमती चार बीघा जमीन ग्राम पंचायत को दान दी

जननी जणै तो एड़ो जण के दाता के शूर,
नीतर रहजे बांझणी मती गमाजे नूर।।



आज का दिन तख्तपुरा ग्राम पंचायत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। आज ग्राम पंचायत तख्तपुरा में प्रशासन गावों के संग अभियान का आयोजन हुआ । इस दौरान स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी w/o सांवरमल झोरड की याद में उनके ससुर गोविंद राम जी झोरड ने खेल स्टेडियम हेतु गांव के पास ही रोड़ के सटती बेशकीमती चार बीघा जमीन ग्राम पंचायत को दान दी।समस्त गाँववासी सदियों तक गोविंद राम जी, पतराम जी,सांवर राम जी झोरड व उनके समस्त परिवार के ॠणी रहेंगे ।दान में दी गई जमीन की रजिस्ट्री भी अभियान के दौरान ग्राम पंचायत को सौप दी।इस दौरान गोविंद राम जी को SDM साहब सत्य नारायण जी, तहसीलदार महोदय कुलदीप जी व सरपंच महोदया केशरदेवी धतरवाल ने साफा पहनाकर सम्मानित किया। ये सब सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी धतरवाल की महत्वाकांक्षी व दूरगामी योजनाओं का ही परिणाम है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post