

महंत श्री बजरंगदास जी महाराज ने माँ कि महिमा बताई
नोखा। नोखा में महर्षि गौतम नगर कान्हा महाराज की खेड़ी पीजेपी भवन में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चल रही सामूहिक संगीतमयी सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक व्यासपीठ पर विराजित अनंत विभूषित महामंडलेश्वरआचार्य महंत श्री बजरंगदास जी महाराज बालाजी सेवा धाम ने दर्शक श्रोताओं को ज्ञान गंगा में डुबकिया लगाते हुए श्रीमद भागवत कथा रस पान करवाया। महाराज श्री ने माँ की महिमा बताते हुए कहा कि मा ही बच्चों का अच्छा पालन पोषण करती है अगर माँ चाहे तो बच्चों को संत बना सकती है और माँ ही अच्छे संस्कार दे सकती है अगर माँ ध्यान नहीं रखे तो बच्चे कुलक्षणों में पड़ जाते हैं। महाराज श्री ने माता के दूध को अमृत बताते हुए कहा कि मातो को अपने बच्चों को 5 वर्ष की आयु तक अपना दूध पिलाना चाहिए माता के दूध में बहुत ताकत होती है।
कथा के दौरान आभोज 94 वर्षीय कन्हेया महाराज व्यास पीठ के आगे प्रथम पंक्ति में बैठकर कथा वर्णन करने के दौरान भाव विभोर हो गये आरे अपने कदमों को रोक नहीं पाए व्यास पीठ के आगे आकर झूमने नाचने लगे। रविवार का विदुरजी, ध्रुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र आदि प्रसंगों की कथा होगी।















