

बीकानेर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मुलाकात कर बीकानेर में अपराधिक घटनाओं की बढ़ोतरी पर ज्ञापन सौंप कर अंकुश लगाने की बात कही ।
तिवारी ने बताया कि समाज कंटक के पुलिस गठजोड़ से नशा कारोबार बीकानेर में पनप रहा है और नकब्जनी, बाइक चोरी, चेन स्नेचिंग, झपटे बाजी की घटनाओं पर बीकानेर पुलिस बैक फुट पर है ।
उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को कोर्ट गेट व फड़ बाजार पॉइंट पर वन वे को प्रभावी करने हेतु सजगता बरतने सहित अनेक सुझाव पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन में सोपे ।















