Bikaner Live

रक्तदान महादान है – मोदी


बीकानेर – नोखा। यहाँ राजकीय जिला अस्पताल में 15 दिसम्बर 2024 रविवार को राजस्थान सरकार की प्रथम वर्ष गाठ के अवसर पर जिला अस्पताल नोखा एवं स्थानीय रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान आयोजित रक्तदान शिविर के उपस्थित अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इंद्रचंद मोदी ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नही है। आयें दिन सड़‌को पर होने वाले अप्रत्याशीत दुर्घटनाओं में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे दुर्घटना ग्रस्त प्राणी का जिन्दा रह पाना तभी सम्भव हो पाता है जब उसे किसी प्राणी रक्तदाता का रक्त मिलता है। रक्तदान महादान है। संसार में ऐसी कोई फेक्ट्री नहीं है जो रक्त का उत्पादन कर दे।
रक्त तो मानव की नाड़ियो में ही उत्पन्न होता है। जो दुसरे प्राणी की नशों में जाकर उसे जीवनदान देता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!