Bikaner Live

*उपभोक्ता सप्ताह के तहत रस्सा खींच प्रतियोगिता आयोजित*

बीकानेर, 20 दिसंबर। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ता सप्ताह के तहत शुक्रवार को रतन बिहारी पार्क में रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और आम उपभोक्ताओं ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई गजानंद आचार्य और माणक चंद सुथार ने किया। इस दौरान संभागीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यालय के नरेश प्रजापत, योगेश पालीवाल, उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष धनसुख आचार्य, सचिन चौधरी, निर्मला चौहान, रिंकी सिंह, मुमताज शेख और आशा स्वामी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!