Bikaner Live

तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची  गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार से

बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा तीसवां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची  गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार से पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।  नॉक आउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में प्रदेश की आठ टीमें भाग लेंगी। आयोजन सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि उद्घाटन दोपहर 3.30 बजे होगा। जिसके  मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास,विशिष्ट अतिथि अपर आयकर आयुक्त जे पी  तलानिया होंगे। अध्यक्षता नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका करेंगे।  स्वागतकर्ता उद्यमी एन डी रंगा होंगे। पुरोहित ने बताया कि पहला मैच बीकानेर फु टबाल क्लब और यूथ क्लब जोधपुर के बीच खेला जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से  यह मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। टूर्नामेंट में पहली बार  फेयर प्ले अवार्ड दिया जाएगा। वहीं राजस्थानी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स  पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
ये होंगे आकर्षक पुरस्कार
अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि इस वर्ष की विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी  अमित सेठी मेमोरियल ट्रॉफी (यूथ स्पोर्टस एण्ड पी.वी. कल्ला ट्राफी द्वारा) दी जाएंगी।  व्यक्तिगत विजेता पुरस्कार गोकुल प्रसाद पुरोहित (पं. कालू महाराज स्मृति) एवं  उपविजेता पुरस्कार सीतादेवी छंगाणी स्मृति द्वारा दिए जाऐंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच  व मैन ऑफ द सीरिज के पुरस्कार बाल गोविन्दम स्कूल द्वार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के  वरिष्ठ खिलाड़ी का सम्मान शिव शक्ति साधना पीठ के पं. प्रदीप किराडू द्वारा किया जा एगा।
समितियों का किया गठन
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा आवास,मैदान,परिवहन और भोजन  सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें राजा सेवग,राजेन्द्र चाण्डक,प्रेम  पुरोहित,अशोक छंगाणी,तेजेश व्यास,इन्द्र जोशी,अभिषेक व्यास,विनोद जागा,आशीष  किराडू, दिनेश किराडू,अनिल छंगाणी,अभिषेक और राधे ओझा आदि को शामिल कि या गया है।
ये टीमें दिखाएगी दमखम
प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम के अलावा जयपुर,कोटा,नोहर,हनुमानगढ़,जैसलमेर,  अजमेर,जोधपुर की टीमों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!