Bikaner Live

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस

वाजपेयी ने भारत को विकसित भारत बनाने की नींव रखी– कन्हैयालाल चौधरी

बीकानेर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जलालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि सभा रखी व वाजपेयी जी को याद किया गया इस मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पिता कर उन्हें नमन किया गया कन्हैयालाल चौधरी ने वाजपेयी के जीवन पर बोलते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत को विकसित भारत बनाने की नींव रखी आज देश उन्ही के दिखाए रास्ते पर चल रहा है उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों विदेश नीति भारत को परमाणु शक्ति बनाने का उल्लेख किया देश में सड़कों का जाल बिछाने में अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए इसे देश के विकास के लिए हम कदम बताया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे वो हम सभी के प्रेरणा स्रोत थे आचार्य ने कहा नाम अटल है, काम अटल है, राष्ट्रशक्ति पर विश्वास अटल है, धर्म अटल है, धैर्य अटल है, राष्ट्रसमृद्धि का लक्ष्य अटल है आज हम भारत के महानतम नेताओं में से एक वाजपेयी जो को नमन करते है। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा आज का दिन वाजपेयी जी के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का है हम सभी के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है उनका जीवन लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है।
आज के कार्यक्रम में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम सुंदर पंचारिया, उपमहापौर राजेंद्र पवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, भगवानसिंह मेड़तिया, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, कुभानाथ सिद्ध, मंत्री संगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, इंदिरा व्यास, चंद्र प्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, अजय खत्री, विनोद करोल, मुकेश ओझा, रमजान अब्बासी, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, सोहनलाल चांवरिया, जसराज सिंवर, पुखराज स्वामी, अरुण सोलंकी, पूनमचंद पूनिया, चतर सिंह, तेजेंद्र सिंह, रमेश पारीक, विक्रम सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश भाटी, भुवनेशसिंह सोलंकी, नेमीचंद, जितेंद्र गहलोत, कन्यालाल, लखन, संतोष शर्मा, नवरत्न सिंह, रमेश चौहान, कोडाराम, अर्जुन कड़वासरा, सहीराम गोदारा, अनिल हर्ष, किशन, दीपक गहलोत, अशोक चांवरिया, राजकुमार जोशी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!