Bikaner Live

भक्ति और संस्कारों की अद्भुत यात्रा -खाटू श्याम बाबा की विशाल कथा: भव्य आयोजन 1 जनवरी से

बीकानेर। खाटू श्याम बाबा की भक्ति में आनंदित होने का अवसर बीकानेरवासियों के लिए तैयार है। करणी नगर स्थित विवेकानंद पार्क बी ब्लॉक में 1 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक विशाल कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का आयोजन श्री श्याम परिवार मंडल, करणी नगर बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।कथा का समय: दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक।कथा वाचन गौत्स पूज्य आशीष जी महाराज, श्री गुरुदेव के सानिध्य में।खाटू श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार इत्र और पुष्प वर्षा।

बच्चों को संस्कारवान बनाने और बुरी लतें छुड़ाने के उद्देश्य से विशेष संदेश।ऑनलाइन प्रसारण की सुविधा:

जो भक्त स्थल पर नहीं पहुंच सकते, वे कथा का सीधा प्रसारण गौत्स्य आशीष महाराज यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। श्याम प्रेमियों से विशेष अपील:
श्याम परिवार मंडल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कथा न केवल आध्यात्मिक अनुभव का माध्यम बनेगी बल्कि समाज सुधार और नई पीढ़ी को बेहतरीन संस्कार देने में भी योगदान देगी। सभी भक्तों से कथा स्थल पर उपस्थित होकर श्याम बाबा की कृपा प्राप्त करने की अपील की गई है।

भक्ति और संस्कारों की यह अद्भुत यात्रा, बीकानेरवासियों को श्याम बाबा से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!