Bikaner Live

भजन गायक कलाकार स्व. मुनीर अली की बरसी पर फातिहा खानी की गई

बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने बाबा रामदेव जी के भजन गायक और मोहम्मद रफी की आवाज में गाने वाले स्व. मुनीर अली की बरसी पर शनिवार को उनके निवास स्थान सार्दुल कॉलोनी स्थित मौलाना अमान मियां के अगुवाई में फातिहा खानी का कार्यक्रम रखा गया है।

इस अवसर पर स्टार कला केंद्र के गायक कलाकार अनवर अजमेरी, एम रफीक कादरी द्वारा बीकानेर के दिवंगत गायक कलाकार मुनीर भाई की बरसी पर तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके परिवार के साहिल खां, समीर खां,सोनम, दीपा,अयान, आफिया, मरियम, कुलसुम, मुस्ताक , बीजेपी नेता सोहनलाल सहित आदि गायक कलाकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर अनवर अजमेरी ने बताया कि मुनीर भाई ने बीकानेर में बाबा रामदेवजी का जागरण हो या फिल्मी गीतों के कार्यक्रम हो सब मे अपनी दमदार से आवाज दर्शकों से दाद तालियों के माध्यम से लूटी।
एम. रफीक. कादरी ने बताया कि मुनीर भाई मे भक्तिगीतों के साथ अधिकतर मोहम्मद रफी के गीतों की अनुकृृति अपनी दमदार आवाज से पेश कर सराहना लूंटते थे। मुनीर अली का बीमारी से इंतकाल हो गया था।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

काल भैरवाष्टमी मंगलवार को: रमक झमक में होगा चार दिवसीय भव्य भैरव अष्टमी महोत्सव गूंजेंगे वैदिक मंत्र; अभिषेक, अर्चन, यज्ञ, दीपमाला और अष्ट भैरव पूजन के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव

Read More »
error: Content is protected !!