Bikaner Live

*छठी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप 3 जनवरी से इंदौर में…* टीम राजस्थान को दिये ट्रेक-शुट…

बीकानेर 01 जनवरी। मध्य प्रदेश स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल इंदौर में 6ठी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप 3 से 5 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। जिसमें टीम राजस्थान से 55 सदस्यी दल भाग लेगा।
क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि टीम राजस्थान से चिल्ड्रेन, प्रीटीन, सब-जुनियर, केडेट एवं सीनियर मेल फिमेल केटेगरी के चयनित 45 खिलाड़ी भाग लेंगें जो सपारिंग फाइट तथा क्वान्स इवेट्स में अपना जौहर दिखायेंगे। राजस्थान टीम कोच पंकज शर्मा तथा टीम मैनेजर साहिल कारगवाल को बनाया गया है। धनंजय सारस्वत व हिमांशु सारस्वत नेशनल रेफरी नामित किये गये हैं।
बीकानेर डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी में आयोजित उत्साहवर्धक कार्यक्रम में राजस्थान टीम को स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत, जिला संरक्षक कार्तिक गुप्ता तथा समाजसेवी जगदीश गहलोत की गरिमामय उपस्थिति में ट्रेक-शुट वितरण किये गये। राजस्थान टीम रेल्वे के माध्यम से दो जनवरी गुरुवार को बीकानेर से इंदौर के लिए रवाना होगी। राजस्थान टीम के उत्साहवर्धन के लिए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा खेल प्रकोष्ठ शहर जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, क्वानकिडो डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन प्रेसीडेंट दिनेश औझा, भगवती प्रसाद गौड़ तथा भाजपा नेता देवदत्त शर्मा ने शुभकामनायें प्रेषित की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!